Akhir kon Se Bank Ki Check book Badiya Hai. Aur Kaun Si Checkbook Safe Hai.

Akhir kon Se Bank Ki Check book Badiya Hai

Akhir kon Se Bank Ki Check book Badiya Hai. Aur Kaun Si Checkbook Safe Hai. चेक बुक एक वित्तीय दस्तावेज होते हैं। प्रयोग किसी भी तरह के भुगतान में किया जा सकता है। यह विशिष्ट धन राशि के भुगतान के लिए इस्तेमाल की जाती है।बुक जैसे अगर आप को किसी व्यक्ति को धन देना है। तो आप चेक बुक का इस्तेमाल कर सकते है। जिससे वह धन राशि आपके बैंक खाते से निकालकर उसे दी जाती हैं।

चेक बुक क्या है।

चेक बुक बैंक द्वारा जारी की जाने वाली पुस्तक होती है। जिसका प्रयोग उनके बैंक के खाताधारक करते है। इसके प्रयोग से पैसे के लेनदेन में आसानी होती है। और यह बहुत सुविधाजनक भी है।

चेक बुक के लाभ।

जब भी कोई बैंक चेक बुक को जारी करता है। तो वह उपयोगकर्ता को एक चेक की गड्डी के रूप में प्राप्त होता है। जिसका प्रयोग कर कोई भी व्यक्ति अपने खाते से सुरक्षित रूप से पैसे का लेनदेन कर सकता है।

चेक बुक की हानि।

हमें हमेशा अपनी चेक बुक का ध्यान रखना चाहिए। और जब भी कोई व्यक्ति चेक बुक पर हस्ताक्षर करे तो उसे सदैव परमानेंट इंक का ही इस्तेमाल करना चाहिए। नहीं तो ऐसे में आप के साथ धोखाधडी की जा सकती है। तथा अपने चेक के चेक बॉक्स को कभी भी खाली न छोड़े। क्योंकि ऐसे में भी पैसे की हानि हो सकती है। अगर चेक बुक को ध्यान से इस्तेमाल किया जाए। तो यह हमारे पैसे के लेनदेन को सुविधाजनक बना सकता है।

Akhir kon Se Bank Ki Check book Badiya Hai.

इस मामले में HDFC और ICICI बैंक सबसे बढ़िया है। और अपने चेक बुक में चेक पत्र भी ज्यादा देते है।

Check book कितने प्रकार की होती है।

  • बेयरर चेक( Bearer Cheque )
  • ऑर्डर चेक( Order Cheque )
  • क्रॉस्ड चेक( Crossed Cheque )
  • ओपन चेक( Open Cheque )
  • पोस्ट – डेटेड चेक( Post-Dated Cheque )
  • बासी चेक( Basi Cheque )
  • ट्रेवलर्स चेक( Travelers Cheque )
  • सेल्फ चेक( Self Cheque )
  • बैंकर चेक( Banker Cheque)

1.बेयरर चेक। 

ये वह चेक होता है। जिसमें चेक रखने वाले या चेक को लेजाने वाले व्यक्ति को पेमेंट की जाती है। यदि आप चेक को बैंक तक ले जाते है। तो आप को जारीकर्ता द्वारा पेमेंट की जाएगी। जिसमें आप की पेमेंट करने के लिए बैंक को जारीकर्ता से किसी भी दूसरे सबूत की आवश्यकता नहीं होती है।

2.ऑर्डर चेक।

इन चेक में बेयरर शब्द को रद्द कर दिया जाता है। ये चेक बैंक द्वारा केवल उन लोगो के लिए ही जाती किए जाते है जिनका नाम केवल चेक पर उपस्थित है। तथा बैंक चेक को जारी करने से पहले जारीकर्ता के बैकग्राउंड की जॉच करता है।

3.क्रॉस्ड चेक।

ये चेक पूर्ण रूप से सुरक्षित होते है। क्योंकि इन्हें केवल जारीकर्ता के बैंक में जाकर ही उपयोग किया जा सकता है। इस चेक की पहचान इस प्रकार होती है। इस चेक में दो ढलान वाली दो समांतर रेखाएं होती है। तथा इनके उपर की बाई ओर a/c payee  लिखा होता है।

4.ओपन चेक।

ओपन चेक क्रॉस्ड चेक की तरह नहीं होता है। इसे आप किसी भी बैंक से रिडीम कर सकते है। तथा चेक से किसी की भी पेमेंट की जा सकती है। और इस चेक में जारीकर्ता को चेक के दोनो ओर हस्ताक्षर करने होते है।

5.पोस्ट – डेटेड चेक।

इन प्रकार के चेक में जो तारीख लिखी जाती है। तो बैंक उस तारीख के बाद जाकर उस चेक को रिडीम करता है। अर्थात यह चेक उस पर उल्लेखित तिथि के बाद ही रिडीम किया जा सकता है। उससे पहले नही।

6.बासी चेक।

यह चेक जारी करने के 90 दिनों के बाद अवैध हो जाता है अर्थात 3 महीनो के बाद इस चेक का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

7.ट्रेवलर्स चेक।

जब कोई व्यक्ति चुट्ठियो में किसी दूसरे देश में जाता है। तब उन्हे हार्ड कैश लगने की अनुमति नहीं होती। तो वे ऐसे में ट्रेवलर्स चेक का उपयोग किया जाता है। इसकी समय सीमाएं समाप्त नहीं होती। इसीलिए इसका उपयोग भविष्य की यात्राओं के लिए किया जाता है।

8.सेल्फ चेक।

अगर आप को सेल्फ चेक की पहचान करनी है तो आप इसके अदाकर्ता कॉलम में लिखे वाक्य ‘ सेल्फ ‘ से आप इसकी पहचान कर सकते है।

also read International Banking

9.बैंकर चेक।

ये चेक बैंक द्वारा जारी किया जाता है। ये चेक बैंक अपने खाताधारक की तरफ से उसी शहर में रह रहे किसी और व्यक्ति को बजने के लिए जारी करता है। जो की खाता ग्राहक के खाते से डेबिट किए जाते है। तथा इस प्रकार की चेक को बैंक भी अस्वीकार नहीं कर सकते है। और यह चेक तीन महीने के लिए मान्य रहते है।

Focuskaro

FAQ, 

चेल बुक से क्या लाभ होता है।

चेक बुक एक बैंकिंग दस्तावेज होते है। जिसका उपयोग करके किसी भी भुगतान की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। चल बुक का उपयोग ज्यादातर अधिक धन के लेनदेन में किया जाता है।

चेक बुक का उपयोग कैसे करे।

चूक कुल छोटी सी किताब की तरह‌ होती है। जिसमे ग्राहक के बैकिंग खाते की जानकारी पहले से चेक बुक में उपस्थित होती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप को चेक बुक में स्थानों को स्वच्छता पूर्वक भरकर। जिसे भी आप को वह पैसे देने है। उस वह चेक सौंप दीजिए।

चेक बुक के चेक को कितने दिनों में उपयोग करना चाहिए।

भारत में चेक पर लिखी गई। तारीख की अवधि आम तौर पर जारी होने से 90 दिनों की होती है। अर्थात आपको वह चेक इन 90 दिनों के अंदर ही बैंक में जमा करना है।

चेक बुक प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए।

आपको अगर चेक बुक प्राप्त करनी है। तो आपको अपने बैंक की सखा में जाकर बैंक के अधिकारी से बात करनी होगी। तथा वह आपकी आवश्यक जानकारी लेकर व आपके अनुरोध के बाद आपको 7 से 10 के अंदर ही आप को अपनी चेक बुक प्राप्त हो जायेगी।

चेक बुक का कितना चार्ज लगता है।

10 पन्नो की वह चेक बुक जो मुफ्त मिला करती थी। अब बैंक उसके 40 रुपए शुल्क और GST चार्ज भी ले रहे है। तथा अगर आप इमरजेंसी में चेक बुक लेते है तो आप को इसके 50 रुपए देने होगे।

Leave a Comment